आम की खीर
आम
फलों का राजा है
और खीर मिठाइयों की रानी है.
हम खीर हर त्यौहार, समारोह
और उत्सव पर बनाते है.
खीर ऐसी मिठाई है जो बच्चे
भी बहुत शौक से खाना पसंद
करते है. आज हम आम
के साथ सबसे आसान और सरल खीर
बनाने जा रहे है.
मेरी माँ ने इस खीर
को उस समय बनाया
था जब वह कानपूर
में रहती थी. सभी
घरवालों की आमरस पीने
की चाह और बिजली की
कटौती ने उन्हें ये
बनाने की सोच दी. जिसे
वो आमरस की जगह बिना
मिक्सर ग्राइंडर और गैस की
सहायता के बनाया करती
थी .
३-४ व्यक्तियों के
लिये
समय
: १५ मिनट्स
To read in English please click on this link : Instant Aam Ki Kheer
आम
की खीर बनाने की आवश्यक सामग्री
:
- आम : २ बड़े पके हुए आम.
- दूध : १/२ ग्लास
- शक्कर : २ टेबल स्पून पीसी शक्कर
- पिस्ता : १ टेबल स्पून कटा हुआ.
विधि
:
- आम के छिलके उतार कर उन्हें १/२ इंच के बारीक़ टुकड़ो में काट लेंगे.
- आम के सभी टुकड़ो को एक बाउल में निकाल लेंगे और उसमें पीसी हुईं शक्कर मिलाएंगे. आप साधारण शक्कर का उपयोग भी कर सकते है परन्तु उसको घुलने में समय अधिक लगेगा.
- शक्कर और आम के टुकड़ो को हल्के हाथ से अच्छी तरह मिलाएं.
- अब इसमें १/२ ग्लास दूध डालेंगे एवं आम व शक्कर को अच्छी तरह से इसमें मिलाएंगे.
- इसे सर्विंग बाउल में निकाल कर २०-३० मिनट्स के लिये रेफ्रिजरेटर में ठंडा होने के लिये रख देंगे.
- कटे हुए पिस्ता की सजावट के साथ इसे ठंडा परोसेंगे.
मजेदार
आम की खीर खाने
के लिये तैयार है, आप इसे किसी
भी समय बिना मिक्सर और गैस की
सहायत से आसानी से
बना सकते है.
हमारे ब्लॉग
एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करे
एवं वीडियो को लाइक करे




Comments
Post a Comment
Thank you.