मलाई की सब्जी

मलाई की सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट, आसान एवं जल्दी बनने वाली सब्जी है. यह सब्जी बच्चों को भी बहोत पसंद आती है. आप इस सब्जी को परांठे के साथ या साइड डिश के रूप में दाल चवल एवं रोटी के साथ भी खा सकते है.

- व्यक्तियों के लिये
समय: १० मिनट्स ( तैयारी समय : मिनट्स, पकाने में समय : - मिनट्स)

To read in English please click on this link : Malai Ki Sabji



मलाई की सब्जी के लिये आवश्यक सामग्री :
  • मलाई : कप
  • तेल : टेबल स्पून
  • नमक : / टीस्पून और स्वादानुसार
  • हल्दी : / टीस्पून
  • लाल मिर्च: / टीस्पून
  • जीरा : / टीस्पून
  • टमाटर : माध्यम आकर का टमाटर . धोकर छोटे छोटे टुकड़ो में काट लेंगे.
  • हरी मिर्च : - हरी मिर्च. धोकर बारीक़ काट लेंगे.
  • हरा धनिया : टेबल स्पून हरी धनिये की पत्ती धोकर बारीक़ काट लेंगे.


विधि :

  1. कड़ाई में तेल गर्म कीजिये, तेल गर्म हो जाने पर उसमे जीरा डालिये एवं जीरा हल्का भूरा भुन जाने दीजिये.
  2. अब कटी हुई हरी मिर्च, टमाटर के टुकड़े, हल्दी एवं लाल मिर्च डालेंगे.
  3. माध्यम आँच पर टमाटर अन्य मसालों को पकने देंगे
  4. अब हम इसमें नमक मिलाएंगे. बाकि सब्जियों की अपेक्षा इस सब्जी में नमक की मात्रा कम प्रयोग में ली जाती है.
  5. मलाई को कड़ाई में डालेंगे एवं मसालों के साथ अच्छी तरह से मिलाएंगे.
  6. अब हम गैस बंद कर देंगे. यदि मलाई को ज्यादा देर तक गैस पे पकाया जायेगा तो मलाई घी छोड़ देगी.
  7. मलाई की सब्जी को सर्विंग बाउल में निकाल लेंगे एवं हरे धनिये की पत्ती से सजावट करेंगे


स्वादिष्ट मलाई की सब्जी झटपट तैयार है, यह सब्जी सर्विंग के समय ही बनायीं जानी चाहिए यदि हम इसे पहले से बना के रख देंगे एवं सर्विंग के समय गर्म करेंगे तो सब्जी घी छोड़ सकती है.

इस सब्जी को आप प्याज़, पनीर एवं उबले हुवे मटर के दानों के साथ भी बना सकते है .


हमारे ब्लॉग एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करे एवं वीडियो को लाइक करे
https://www.youtube.com/watch?v=0dbE4vZIEuE



Comments

Popular Posts