आम की लौंजी
आम
की लौंजी मूल रूप से राजस्थानी भोजन
है जो साधारण खाना
पकाने के मसालों और
शक्कर के साथ बनाया जाता है | खट्टे मीठे कच्चे आम का आनंद लेने
का यह सबसे स्वादिष्ट
तरीका है। आम
की लौंजी को सिर्फ
15 मिनट में तैयार किया जा सकता है।
To read in English please click on this link : Aam ki Lounji
सामग्री
:
- कच्चे आम - 2 बड़े, छिले हुवे एवं लगभग २ इंच कटे हुवे कच्चे आम के टुकड़े.
- तेल - 2 टेबलस्पूंस
- गुड़ – 1/2 कप पाउडर या कद्दूकस किया हुआ
- हल्दी – 1/2 टीस्पून
- लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टेबलस्पून
- नमक – 1 1/2 टीस्पून्स और स्वादानुसार
- मैथी दाना – 1/2 टीस्पून
- कलौंजी - 1 टेबलस्पून
- सौंफ - 1 टेबलस्पून
- पानी – 1/4 कप
विधि
:
- कड़ाई में तेल गर्म कीजिये
- तेल गर्म होने पे उसमे 1/2 टीस्पून मैथी दाना डालिये एवं लाल होने तक सेकिये, अब 1 टेबलस्पून सौंफ और 1 टेबलस्पून कलौंजी डालिये.
- अब इसमें कटे हुवे आम के टुकड़े मिलाइये.
- साथ ही हम नमक, हल्दी एवं लाल मिर्च पाउडर भी मिला देंगे
- सारे मसाले मिलाकर 1-2 मिनट्स तक अच्छे से भुनिये.
- 1/4 कप पानी डालिये और ढक कर आम के टुकड़े नरम होने तक पकने दीजिये.
- अब आम के टुकड़े गलने पर उसमे 1/2 कप गुड़ मिलांयगे. गुड़ की जगह शक्कर का भी प्रयोग किया जा सकता है परन्तु गुड़ आयरन का प्रमुख स्त्रोत होने के कारन हम यहाँ गुड़ का ही इस्तेमाल कर रहे है. यह लौंजी के स्वाद को बढ़ाने के साथ उसकी पोषण महत्त्व को भी बढ़ाता है.
- धीमी गैस पर, गुड़ को आम के टुकड़ो के साथ अच्छे से मिलाएं. कुछ ही समय में गुड़ पानी छोड़ देगा एवं लौंजी की चासनी पतली हो जाएगी.
- लौंजी को गाड़ा होने तक 5 मिनट्स और पकने दीजिये
- गैस बन्द कर दीजिये और इसे ठंडा होने दीजिये.
आम
की लौंजी को प्याले में
निकालिये
स्वादिष्ट
आम की खट्टी मीठी
लौंजी तैयार है, आप इसे रेफ्रिजरेट
में रख कर १०-१५ दिनों तक
इस्तेमाल कर सकते है.
हमारे
ब्लॉग, यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करे
एवं वीडियो को लाइक करे.




Comments
Post a Comment
Thank you.