आम का आचार
यह आम का आचार बनाने की विधि बहोत ही सरल और आसान है| इस आचार की सबसे अच्छी बात यह है की यह सिर्फ १५ मिनट्स में तैयार की जा सकती है | आप इसे परांठो के साथ या भोजन में साइड डिश के रूप में भी ले सकते है | मुझे यह आचार बहोत पसंद है साथ ही यह झटपट और कम समय में भी तैयार किया जा सकता है|
आम का आचार बनाने की सामग्री :
- कच्चे आम : २ मध्यम आकार के कच्चे आम, लगभग १/२ इंच के बारीक़ टुकड़ो में कटे हुवे
- नमक : २ टेबलस्पून्स नमक और स्वादानुसार
- हल्दी पाउडर : २ टेबलस्पून्स हल्दी पाउडर
- हींग : १ टीस्पून हींग
- राई की दाल : ३ टेबलस्पून्स राई पिसी हुई
- कलौंजी : १ टेबलस्पून प्याज के बीज (कलौंजी )
- सौंफ : १ टेबलस्पून सौंफ
- लालमिर्च पाउडर : ३ टेबलस्पून्स लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार
- तेल : १/४ कप सरसों का तेल
आम का आचार बनाने की विधि :
1. कड़ाई में तेल गर्म कीजिये
2. तेल गर्म होने पे उसमे १ टेबलस्पून सौंफ, १ टेबलस्पून कलौंजी एवं १ टीस्पून हींग डालिये
3. जब सौंफ और कलौंजी अच्छे से भून जाये
4. गैस बंद कर दीजिये और आम के टुकड़े मिलाइये
5. अब इसमे २ टेबलस्पून नमक या स्वादानुसार मिलाइये
6. अब इसमे ३ टेबलस्पून लाल मिर्च पाउडर या स्वादानुसार मिलाइये
7. साथ ही अब हम इसमे २ टेबलस्पून हल्दी मिलाइये
8. अब ३ टेबलस्पून राई का पाउडर मिलाइये
9. मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाइये , सारे मसाले अच्छी तरह आम के टुकड़ो के साथ मिल जाये
11. आप इसे १०-१५ दिनों तक आराम से इस्तेमाल कर सकते है
आम का आचार तैयार है
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करे एवं वीडियो को लाइक करे.



Comments
Post a Comment
Thank you.