बेसन शिमला मिर्च की सब्जी
बेसन
शिमला मिर्च की सब्जी मेरे
पसंदीदा व्यंजन में से एक है।
इस स्वादिष्ट सब्जी को बनाने
में बहुत काम समय लगेगा और आपको उत्तरी भारतीय भोजन का सही स्वाद भी मिलेगा. इसे अन्य
सब्जियों के साथ साइड डिश के रूप में रोटी
व दाल चावल के साथ खाया जा सकता है. यह सब्जी सुखी होने के कारन टिफ़िन के लिए बहोत
अच्छी है.
To read in English please click on this link : Capsicum with gram flour
To read in English please click on this link : Capsicum with gram flour
- • 3-4 व्यक्तियों के लिये
- • समय – 15 मिनट्स
- • शिमला मिर्च - 2 (250 ग्राम)
- • बेसन - 2 टेबल स्पून
- • तेल - 1 -2 टेबल स्पून
- • हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- • लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- • अमचूर पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- • हींग - 1-2 पिंच
- • राई - आधा छोटी चम्मच
- • निम्बू का रस आधा चमच्च
- • नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच से थोड़ा सा ज्यादा )
विधि
:
- 1. शिमला मिर्च को धोकर, पोंछ लीजिये. शिमला मिर्च के बीज हटाकर इसे आधे से एक इंच तक के चौकोर टुकड़ों मे काट लीजिये.
- 2. कड़ाई में तेल गर्म कीजिये, तेल गर्म हो जाने पर उसमे थोड़ी हींग व राई के दाने डालिये.
- 3. जब राई के दाने फूटने लगे तो माध्यम आँच पर कड़ाई में शिमला मिर्च, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, नमक व अमचूर मिलाये.
- 4. सब्जी में कड़छी की सहायता से सारे मसाले अच्छे से मिलाये और अब कड़ाई को ढक कर कुछ देर सब्जी को पकने दे.
- 5. अब हम कड़ाई में बेसन डालेंगे एवं सब्जी को कड़छी से चलाते हुये तब तक भूनेंगे जब तक कि शिमला मिर्च के ऊपर बेसन व मसालो की कोटिंग न आ जाय.
- 6. अब फिर से कड़ाई को ढक के २ मिनट के लिये सब्जी को और पका ले.
- 7. ध्यान रखे की शिमला मिर्च ज्यादा नर्म न हो, इसे क्रन्ची रखे.
- 8. अब गैस बंद कर दे एवं इसमें निम्बू का रस मिलाये. सब्जी का अच्छे से मिलते हुवे सर्विंग बाउल में निकल ले.
स्वादिष्ट
शिमला मिर्च बेसन की सब्जी तैयार
है इसे रोटी एवं दाल चावल के साथ गर्म
गर्म खाये.
हमारे
यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करे
एवं वीडियो को लाइक करे




Simple and delicious.
ReplyDelete